फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकाली कलश यात्रा, थिरके श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन पर यात्रा निकाली गई। महिलाएं सिर पर कलश रखकर नाचती-गाती चल रही थीं। श्रद्धालुओं ने फूल बरसाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचीन कनवामठ हनुमानजी मंदिर परिसर से कलश यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा गांव के प्रमुख मंदिर छोटी माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, हरिशंकरी मंदिर और हाईवे स्थित संतोषी माता मंदिर से होते हुए कथा स्थल कनवामठ हनुमान मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
आयोजन स्थल पर कथा वाचक सतीशचंद्र अवस्थी ने गणेश पूजन कर कथा का शुभारंभ किया। कथा आरंभ होते ही श्रद्धालु भक्ति में लीन हो गए। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन गूंजते रहे। कथा आयोजक ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सात दिनों तक चलेगी। इसके बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान,आलोक पोरवाल, सतीश तिवारी, राजू तिवारी,राजेश विश्कर्मा, रामप्रकाश पाल, वीरसिंह कुशवाहा, कुंजबिहारी,रामजी शुक्ला आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें