फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पैथोलॉजी में थायराइड की जांच न होने का मुद्दा उठा

Fri, 06 Sep 2024 02:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिला अस्पताल में रोगी कल्याण समिति की बैठक सीएमएस डॉ. जगजीवन राम की अध्यक्षता में उन्हीं के कार्यालय सभागार में हुई। बैठक में पैथोलॉजी में थायराइड की जांच न होने का मुद्दा उठाया गया।
विज्ञापन

सीएमएस ने कहा कि थायराइड की जांच मशीन नहीं है। इसके लिए वह शासन स्तर पर वार्ता कर चुके है। जल्द समस्या का समाधान होगा। पोषण पुनर्वास केंद्र समेत अन्य स्थानों पर सुरक्षा का मामला भी उठा। इस पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती के लिए अधिकारियों से विचार विमर्श की बात करने का प्रस्ताव पारित किया गया। अस्पताल में खराब ट्रांसफार्मर को अभी तक न बदले जाने पर बिजली विभाग की कार्यशैली पर नाराजगी जताई गई।
सीएमएस ने कहा कि पांच साल से नए ट्रांसफार्मर के लिए 96 लाख रुपये जमा है लेकिन अभी तक बिजली विभाग ने इसे नहीं दिया है। इस पर बिजली विभाग को रिमाइंडर भेजने की बात कही गई। वाटरकूलर, एसी, बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। साथ ही हेल्प डेस्क पर कर्मचारी की तैनाती पर जोर दिया गया। इस दौरान समिति के सदस्य सचिव डॉ. सौरभ कुमार, डॉ. एसपी सिंह व समिति के सदस्य अशोक अभिषेक तिवारी, केपी वर्मा, रूपनारायण वर्मा, राहुल अग्निहोत्री, शिवकुमार सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें