फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभायात्रा निकालकर किया प्रतिमा विसर्जन

Wed, 14 Sep 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
शोभायात्रा में शामिल गणेश प्रतिमा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को कोंच क्षेत्र में स्थापित की गईं गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पंडाल स्थल पर सुबह पूजा अर्चना के बाद नगर में शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के विभिन्न इलाकों से होकर गुजरी। इसके बाद गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। इस दौरान अबीर गुलाल उड़ाया गया और युवा डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए।     बुधवार सुबह
विज्ञापन


गणेश प्रतिमाओं की आरती के बाद उनकी शोभायात्रा शुरू हुई। चंदकुआ के गणपति के साथ आकाश अग्रवाल, रामजी पाटकार, अमन, अमित राठौर, गुड्डू, लकी, अन्नू आदि मौजूद रहे। सुभाषनगर की प्रतिमा के साथ सागर, शिवम, आशू, पटेलनगर के गणपति के साथ शिवी यादव, मोनू यादव, अनिल झा के गणपति के साथ सविनय, अविनय, शैलेन्द्र सोनी, सुंदरम,

नितिन, ऋषभ झा आदि मौजूद रहे। लगभग दर्जन भर प्रतिमाओं की शोभायात्रा स्टेट बैंक, लवली चौराहा, नईबस्ती, सागर चौकी, चंदकुआ से नक्टी माता होकर धनुताल पहुंची जहां उनको नम आंखों से विदाई दी गई। शोभायात्रा में कोतवाल मनवीर सिंह, एसएसआई अजय  कुमार सिंह, दरोगा विनोद कुमार त्रिपाठी, विक्रम सिंह आदि भारी पुलिस बल के साथ शोभायात्रा में मौजूद रहे, पीएसी बल को भी लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें