फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोंच में दिव्यांग महिला से झोलाछाप ने दुष्कर्म किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। घर से ही मरीजों का इलाज करने वाले झोलाछाप ने पैर से दिव्यांग विधवा महिला के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। सीओ राहुल पांडे का कहना है कि ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी का कोई क्लीनिक नहीं है, वह घर घर जाकर ही लोगों का इलाज करता था। फिलहाल दबिश के लिए टीमें बनाई गई हैं।
विज्ञापन

कोंच कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि वह कुछ दिनों से बीमार थी। वह गांव के ही डॉक्टर राहुल उर्फ रेनू को बुलाकर उससे इंजेक्शन लगवाती थी। शुक्रवार की शाम उसने राहुल को फोन किया तो उसने घर पर ही आने को कहा। बकौल महिला जब वह राहुल के घर गई तो वहां कोई नहीं था। इंजेक्शन लगाने के बाद ही राहुल ने उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। घर आकर उसने पूरी बात परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हरकत में आई पुलिस ने राहुल के घर पर दबिश दी तो वह फरार हो गया। पुलिस ने महिला से तहरीर लेकर आरोपी राहुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की तो उसका एक कारण वूमेन पावर नंबर 1090 भी थी, पीड़ित महिला ने उसी पर शिकायत की तो हरकत में आई और महिला की रिपोर्ट दर्ज कर दबिशें शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें