फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का टिफिन लेकर गए अभिभावक को लौटाया, हंगामा

Fri, 29 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला परिषद स्थित एक स्कूल में नियम कानून के चक्कर में एक बच्चे को पूरा दिन भूख से तड़पना पड़ा। अभिभावक टिफिन लाए तो विद्यालय केे प्रबंधक ने उन्हें नियम बताकर टहला दिया। इस पर अभिभावक ने विद्यालय में हंगामा कर दिया। आरोप है कि बच्चे को स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


ठाकुर महेंद्र सिंह पब्लिक स्कूल में एक बच्चा शुक्रवार को टिफिन लाना भूल गया। उसके अभिभावक टिफिन लेकर आए तो आरोप है कि प्रबंधक ने उन्हें नियमों का हवाला देकर टिफिन देने से रोक दिया। इस पर अभिभावक ने हंगामा किया लेकिन मामला सिफर रहा और बच्चा पूरे दिन भूख से तड़पता रहा। आरोप ये भी है कि इसके बाद प्रबंधक संजय सिंह ने अभिभावक को बच्चे को स्कूल से निकालने की

भी धमकी दी। इस संबंध में स्कूल प्रबंधक संजय सिंह का कहना है कि टिफिन न लाने वाले बच्चों को स्कूल की ओर से ही खाना दे दिया जाता है। ऐसे में विवाद का कोई मतलब नहीं है। इस संबंध में बीएसए राजेश कुमार वर्मा का कहना है कि यदि किसी भी विद्यालय प्रबंधक
विज्ञापन


द्वारा बच्चे को टिफिन न देने देना अमानवीय घटना है। अभिभावक को शिकायत करनी चाहिए थी। मामले के संज्ञान में लेकर वह जांच कराकर विद्यालय प्रबंधक पर उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें