फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कमेंट करने पर युवक को युवतियों ने चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। रिलाइंस टावर में प्रदर्शनी देखने आईं युवतियों पर रविवार को युवक ने कमेंट कर दिया। नाराज युवतियों ने युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। वहां मौजूद पुलिस कर्मी मूक दर्शक बने देखते रहे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रिलायंस टावर के पास लगी प्रदर्शनी में रविवार की देर शाम एक मोहल्ले के युवक ने दो युवतियों पर कमेंट कर दिया। युवक के इस व्यवहार से नाराज होकर दोनों युवतियां झूले से उतरते ही उससे भिड़ गईं और उसे चप्पल से पिटाई करने लगीं। इससे वहां खलबली मच गई। युवक भी युवतियों को मारने लगा। वहां मौजूद पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे। हालांकि बाद में पुलिस ने झगड़ा शांत कराने का प्रयास किया। एएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें