फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी की साजिश बनाते तमंचा कारतूस सहित दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो 23- पुलिस गिरफ्त में पकड़े गए आरोपी। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जालौन। गायर गांव के पास रविवार रात चोरी की साजिश रच रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से तमंचा, कारतूस व चाकू बरामद किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल अजीत सिंह को सूचना मिली कि गायर के पास दो संदिग्ध व्यक्ति भैंस चोरी की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही उन्होंने एसआई शैलेंद्र सिंह को पुलिस फोर्स के साथ मौके पर भेजा। पुलिस ने मौके से कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भट्टीपुरा निवासी मोहम्मद अशफाक व मोहम्मद कलीम को पकड़ लिया। पुलिस को अशफाक की तलाशी के दौरान एक तमंचा व कारतूस बरामद किया। कलीम के पास से तलाशी के दौरान एक चाकू बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान इन दोनों ने बताया कि वह भैंस की चोरी करते हैं। चाकू से वह रस्सी काटते हैं और तमंचा से जरूरत पड़ने पर डराते हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त की जाने वाली पिकअप गाड़ी को भी बरामद की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें