फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ जीवन में खेल भी जरूरी-धीरेंद्र

Thu, 17 Dec 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के खेल प्रभारी सूरजपाल सिंह के आतिथ्य में उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उद्घाटन सत्र के विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के क्रीड़ा प्रभारी सूरजपाल सिंह ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी है बल्कि कैरियर के लिहाज से भी यह काफी सक्षम क्षेत्र साबित हो रहा है। आज देश के बड़े  करदाताओं में खिलाड़ियों का भी नाम है। खेल के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं।

इस दौरान मथुरा प्रसाद स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त प्राचार्य प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह ने भी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

गुरुवार को प्रतियोगिताओं में एक सौ मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक, गोला फेंक आदि का आयोजन किया गया।

इस दौरान सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद, महाविद्यालय प्रबंध समिति की प्रबंधक गिरिजा देवी, अशोक गुर्जर, अनुरुद्घ मिश्रा, रामानंद कुशवाहा, जॉनी मिश्रा, गजेंद्र, हरीशंकर निरंजन, राजेंद्र निरंजन, विनीत खरे, नीलम, मनोज, अखिलेश, धीरेंद्र, दिनेश, आनंद, राजेंद्र, पुनीत, गौरव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेठ बद्री प्रसाद महाविद्यालय में गुरुवार से तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिताओं एवं युवा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। बुंदेलखंड यूनीवर्सिटी के खेल प्रभारी सूरजपाल सिंह के आतिथ्य में उद्घाटन सत्र में अतिथियों ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाकर कार्यक्रम का विधिवत श्रीगणेश किया। इस दौरान सपा के जिला अध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें