फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पेपरलेस होगी कलक्ट्रेट की कार्यप्रणाली, जवाबदेही होगी तय

Sat, 22 Jun 2024 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मंडलायुक्त झांसी विमल कुमार दुबे ने ई-ऑफिस प्रणाली का कलक्ट्रेट परिसर में शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से त्वरित व पारदर्शी ढंग से काम होगा। इस व्यवस्था के माध्यम से कार्यप्रणाली, सरलीकृत, पारदर्शी, प्रभावी और जवाबदेही होगी। इसके अलावा यह कागज रहित, पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ इससे त्वरित निर्णय लेने में भी सहायता मिलेगी।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि इस दिशा में ईडीएम एवं कलक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा किए प्रयास सराहनीय है। कलक्ट्रेट के लिए ईएमडी मैनेजर पुष्पेंद्र सिंह को नामित किया है। ईडीएम पुष्पेंद्र के प्रयास से सभी कर्मचारियों ने कम समय में ही प्रशिक्षण लेकर इसकी शुरुआत में अहम भूमिका निभाई है। ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कलक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों की आठ फाइलें एडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी के पास अनुमोदन के लिए प्रेषित की गई।
इन सभी फाइलों को मंडलायुक्त की उपस्थिति में डीएम ने ई-आफिस प्रणाली के माध्यम से तत्काल अनुमोदन किया। उन्होंने कहा कि एनआईसी द्वारा विकसित ई-ऑफिस प्रणाली को प्रदेश में सचिवालय तथा विभागाध्यक्ष कार्यालय में चलाया जा रहा है। इस प्रणाली के अंतर्गत सभी फाइलों की स्कैनिंग करके सूचीबद्ध किया जाएगा। किसी फाइल संबंधी पत्राचार, संचालन, निस्तारण करने के लिए एक पटल से दूसरे पटल पर आसानी से प्रेषित किया जा सकेगा। जल्द ही विकास भवन समेत सभी कार्यालयों में यह व्यवस्था लागू होगी। इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, मुख्य कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, ई डिस्टिक मैनेजर (ईडीएम) पुष्पेंद्र सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन



कलक्ट्रेट के सुंदरीकरण की पहल, पार्क में किया पौधरोपण
उरई। मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे ने डीएम राजेश कुमार पांडेय की मौजूदगी में कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वेदव्यास पार्क का सुंदरीकरण कार्य का फीता काटकर लोकार्पण किया। जिला प्रशासन ने कलक्ट्रेट को सुंदर बनाने के लिए बेहतर पहल की है। औषधीय, आम, नीबू, केला, अमरूद व अन्य फलदार पेड़ों से हरा भरा यह पार्क प्रदेश भर में नजीर बनेगा। उन्होंने कहा कि कलक्ट्रेट पहुंचने वाले फरियादियों को बैठने के लिए बेहतर माहौल मिलेगा और इस तरह का हरा-भरा माहौल देखकर जन सामान्य भी पौधे लगाने के लिए प्रेरित होंगे। इस दौरान सीडीओ शिवाकांत द्विवेदी, एडीएम संजय कुमार, डीएफओ प्रदीप कुमार, एसडीएम सदर सुरेश कुमार पाल, नाजिर विजय शरण दुबे आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें