फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गो मांस की तस्करी करने वाला 50 हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 22 Jun 2024 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
एट। एसओजी, सर्विलांस व थाना पुलिस ने गो मांस की तस्करी करने वाले पचास हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले छह माह से फरार चल रहा था। आरोपी सहयोगियों के साथ मिलकर विदेशों में मांस भेजने का काम करता था।
विज्ञापन

एट थाना पुलिस ने 21 दिसंबर 2023 को चेकिंग अभियान के दौरान एक कंटेनर को रोका तो उसमें मांस लदा था। पुलिस ने प्रतिबंधित मांस समझ कर चालक व उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर सैंपल आगरा भिजवाया था। जिस पर रिपोर्ट में गो मांस की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया था। कंटेनर में 21 हजार किलो मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने मांस को दफन करवाकर करीब एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
इसी मामले में पुलिस ने दिल्ली के सदर बाजार बिल्डिंग नंबर 14, सेकेंड फ्लोर बाड़ा इंदुराव निवासी मोहम्मद सलमान पर पचास हजार का इनाम घोषित किया था। जो पिछले छह माह से फरार चल रहा था। इस आरोपी को 6 महीने बाद मुखबिर की सूचना पर एट थाना प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार ने एसओजी व सर्विलांस की टीम की मदद से हाईवे स्थित एक होटल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी मोहम्मद सलमान ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ गो मांस को बिहार से पैकिंग कर फर्जी तरीके से कागजात तैयार कर चेन्नई पहुंचाते थे। जहां से बंदरगाह के रास्ते जहाज के माध्यम से यह मांस विदेशों में भेजा जाता था। सीओ कोंच उमेश पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें