फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों के कंधों के सहारे तय किया आखिरी सफर

Fri, 06 Nov 2015 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की दो बेटियों ने अपने पिता के निधन पर उनकी चिता को मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। परिवार में कोई भाई न होने से उन्हें सामाजिक परंपराओं के विपरीत यह फैसला लेना पड़ा। मुखाग्नि कौन देगा, इसे लेकर ऊहापोह में घिरे परिजनों को दोनों बहनों ने उबार लिया।
विज्ञापन



 अंतिम यात्रा में शामिल नगर के गण्यमान्य लोगों ने शोक में डूबी दोनों लड़कियों को ढांढस बंधाया और उनके इस फैसले की सराहना भी की। नगर के नाथूराम पुरोहित बालिका इंटर कॉलेज के लिपिक रामवीर सिंह ‘बाबूजी’ का हृदय गति रुकने से बुधवार को निधन हो गया।


 रामवीर की पत्नी मधुसिंह भी कालेज में शिक्षिका हैं। दंपति के संतान के नाम पर दो बेटियां दीपिका सिंह (20) व मोनिका सिंह (18) हैं। दीपिका आगरा में बीटेक कर रही है और मोनिका कानपुर में सीपीएमटी की कोचिंग ले रही है। दंपति ने दोनों बेटियों को अच्छी शिक्षा दिलाने के साथ बेटों की तरह परवरिश की है।
विज्ञापन




अंत्येष्टि में शामिल होनेे आए लोग और परिजन मुखाग्नि देने को लेकर ऊहापोह में घिर गए। समस्या का समाधान रामवीर सिंह की दोनों बेटियों ने निकाला। उन्होंने न केवल पिता की अर्थी को कंधा दिया बल्कि मुखाग्नि भी दी। दोनों बेटियों के इस निर्णय को चौतरफा सराहा गया।


 पं. गोविंदशरण मिश्रा के निर्देशन में दोनों बेटियों ने अंत्येष्टि की रस्में पूरी कीं। न केवल नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज बल्कि एसटीके बालिका विद्यालय में भी छुट्टी कर रामवीर सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। निधन पर सांसद भानुप्रताप वर्मा, विधायक उरई दयाशंकर वर्मा, पालिका चेयरपर्सन प्रतिनिधि विज्ञान विशारद सीरौठिया, सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव, क्रय विक्रय समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र तिवारी आदि ने भी संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें