फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से टप्पेबाजों ने उड़ाए 30 हजार रुपये

Wed, 29 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
डाक्टर को लूटने के मामले में तीन गिरफ्तार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बैंक से रुपये निकालकर खरीदारी कर रहे किसान से दो बाइक सवारों ने टप्पेबाजी कर ली। टप्पेबाजों ने किसान का झोला पार कर दिया। जिसमें तीस हजार रुपये थे। पीड़ित ने थाना पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


माधौगढ़ थानाक्षेत्र के गांव अकबरपुरा निवासी बालिस्टर सिंह ने मंगलवार दोपहर इलाहाबाद बैंक से 30 हजार रुपये निकाले और झोले में रखकर चल दिए। वह एक परचून की दुकान पर सामान खरीदने लगे, तभी बाइक सवार दो युवक दुकान में आए और जल्दबाजी में कोल्डड्रिंक्स पी और मौका पाकर किसान का रुपयाें से भरा बैग ले उड़े।

जब दुकानदार ने देखा तो बैग गायब था। उसने आसपास लोगों से बाइक सवाराें के बाबत पूछताछ की लेकिन उनको कोई पहचानता नहीं था। पीड़ित थाने पहुंचा और टप्पेबाजों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण कर वापस लौट गई। माधौगढ़ एसओ शिवसागर दीक्षित ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें