गांव के बाहर शौच के लिए जा रहे अधेड़ को करमेर की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इससे अधेड़ ने मौके पर ही दम तोड़ दिगया। परिजनाें की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की बात कही है। वहीं, जालौन कोतवाली के बंगरा रोड पर एक 65 वर्षीय वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इससे उसकी मौके पर मौत ही हो गई। वृद्ध की पहचान नहीं हो पाई। कोतवाली पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
उरई कोतवाली के गांव मिनौरा कालपी निवासी रामेश्वर (55) पुत्र तांतरे मंगलवार की सुबह गांव के बाहर शौच के लिए जा रहा था। तभी उरई करमेर रोड अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल को जिला अस्पताल लाने के लिए वाहन ला रहे थे तभी उसकी मौत हो गई। जालौन प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली के बंगरा रोड स्थित पुल के आगे एक 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।