कोंच (जालौन)। नाबालिगों के साथ दुष्कर्म के आरोपी पूर्व लेखपाल रामबिहारी राठौर को गुरुवार को उरई में फास्ट ट्रैक कोर्ट में अतिरिक्त जिला जज विजयबहादुर सिंह की अदालत में सुनवाई के लिए लाया गया। इस दौरान उसका कोई भी परिजन उससे नहीं मिला। सुनवाई की अगली तिथि 18 मार्च नियत की गई है। रामबिहारी ने अपनी जमानत अर्जी भी न्यायालय में दी है जिस पर कोर्ट ने पुलिस से आख्या मांगी है।
बता दें कि कोंच निवासी पूर्व लेखपाल भगत सिंह पर नाबालिगों का यौन उत्पीड़न का आरोप है। उसके खिलाफ तीन नाबालिगों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसके घर से डीवीआर, सीडी, मोबाइल फोन भी बरामद किए गए थे। इनमें अश्लील वीडियो लोड पाए गए थे। रामबिहारी की गिरफ्तारी के बाद से ही उसके परिवार ने उससे दूरी बना ली थी। गुरुवार को जब उसे कोर्ट में लाया गया, तब भी कोई परिजन उससे मिलने नहीं पहुंचा।