फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: परिवार परामर्श केंद्र ने सात परिवारों को बिखरने से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। महिला परिवार परामर्श केंद्रों द्वारा किए जा रहे प्रयास रंग ला रहे हैं। वैचारिक मतभेद और आपसी कलह के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे सात परिवारों को परामर्श टीम ने समझा-बुझाकर एक साथ रहने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन

केंद्र की प्रभारी पूनम सिंह ने बताया कि पति-पत्नी के बीच उपजे विवादों को सुलझाने के लिए उनकी काउंसलिंग की गई। इसके परिणामस्वरूप, दोनों पक्षों ने भविष्य में लड़ाई-झगड़ा न करने और पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए खुशी-खुशी साथ रहने की बात कही। परामर्शदाताओं ने दंपतियों को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक जिम्मेदारियों का सही निर्वहन करने की सलाह दी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें