फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : महेंद्र सिंह

Sun, 13 Aug 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला जालाौन
विज्ञापन
शिक्षक संघ की बैठक में मौजूद जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया और अन्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक शनिवार को जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। इसमें उन्होंने कहा कि शिक्षकों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ शिक्षकों की समस्याओं के लिए संघर्ष करता रहेगा। बताया कि 14 अगस्त को संघ के प्रस्तावित ब्लाक स्तरीय चुनावों के लिए लालजी पाठक को अध्यक्ष व राघवेंद्र सिंह को मंत्री पद के लिए प्रत्याशी घोषित किया गया। जिला मंत्री संजय दुबे ने चुनावों में मतदाताओं से मतदान करने की अपील की। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष विद्या सागर मिश्र और ब्लॉक मंत्री राजेंद्र सिंह ने शिक्षक संघ की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कायक़ाल में नगर सीमा के अंतर्गत आने वाले 46 गांवों के 74 विद्यालयों के तकरीबन 200 अध्यापकों को एक हजार से लेकर पंद्रह सौ रुपये तक नगरीय मकान किराया भत्ता दिलाया। खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ  धरना देकर 17 हजार 140 का एरियर दिलाकर 80 अध्यापकों को 50 हजार से लेकर 2 लाख 50 हजार तक का लाभ मिला। इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष विद्या सागर मिश्र, मंत्री राजेंद्र सिंह, ओमनारायण दीक्षित, अरविंद श्रीवास्तव, देवेंद्र त्रिवेदी, अशोक कुमार जाटव, अनिल कुमार सिंह, मनीष समाधिया, बृजेंद्र दूरबार, उमेश सोनी, अलोक खरे, रामराजा, अरविंद निरंजन, प्रशांत पुरवार, अनूप सिंह, विजय सिंह, सूर्यकांत, ताहर सिंह, अमित सिंह, शैलेंद्र निरंजन, कौशल किशोर और कुंज बिजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

शिक्षक संघ का चुनाव 14 को ः उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाइयों का चुनाव 14 अगस्त को सभी बीआरसी पर होगा। जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह भाटिया ने बताया कि 9 बजे नामांकन, 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद नाम वापसी होगी। इसके बाद 3 बजे तक मतदान फिर मतगणना होगी। सभी शिक्षक पहचान पत्र व आधार कार्ड लेकर बीआरसी पहुंचें। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीएसए राजेश शाही ने शिक्षकों को चुनाव में वोट देने के लिए बीआरसी जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें