फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ताई बाई की स्मृति में 42 लाख से नगर में बनेगा प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर की प्रथम महिला शासिका ताई बाई की स्मृति में उरई रोड पर बंबा के पास 42 लाख रुपये की लागत से प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके लिए भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हो चुका है। बुधवार से निर्माण कार्य की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

नगर में आने वाले लोगों का स्वागत अब नगर में बनाए जाने वाले भव्य प्रवेश द्वार पर लिखी इबारत से किया जाएगा। इसके लिए जालौन उरई फोरलेन पर बंबा के कुछ आगे भूमि चिंहिंत कर ली गई थी। इस भूमि पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जालौन की शासिका ताईबाई की स्मृति में आगमन और प्रस्थान के लिए प्रवेश द्वार का निर्माण किया जाना है। कुल 42 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले प्रवेश द्वार पर ताई बाई के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम और फोटो लगाई जाएगी। प्रवेश द्वार बनाए जाने के बाद वहीं पर ताईबाई की प्रतिमा की भी स्थापना की जाएगी। इसको लेकर सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने बताया कि जालौन नगर व क्षेत्र में देश की आजादी में अपना योगदान देने वालों को भुलाया नहीं जा सकता है। उन्हें लोगों की स्मृति में रखने के लिए ही प्रवेश द्वार का निर्माण विधायक निधि के द्वारा कराया जा रहा है। कहा कि भूमि पूजन हो चुका है बुधवार से उपरोक्त स्थल पर प्रवेश द्वार के निर्माण की शुरूआत हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें