फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सितंबर तक बदलेगी एट नगर की बिजली व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एट नगर की पुरानी और जर्जर विद्युत व्यवस्था अब जल्द सुधरेगी। करीब एक वर्ष पहले बिजली निगम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने के बाद अब सुधार कार्य जोरों पर हैं। सितंबर तक नगर की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह से दुरुस्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


इस योजना के अंतर्गत नगर में करीब आठ किलोमीटर तक नई केबल डाली जा रही है। साथ ही 100 नए बिजली के खंभे भी लगाए जा रहे हैं। नगर के विभिन्न वार्डों में खंभे लगाने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अलावा 15 ट्रांसफार्मरों की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है और तीन नए ट्रांसफार्मर लगाए जा रहे हैं। वहीं, बिजली घर में पांच एमवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया जा रहा है, जिसे सीधे नगर से जोड़ा जाएगा।
यह पूरी परियोजना करीब डेढ़ करोड़ रुपये की है। मार्च में टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है और इसी बजट में कार्य किया जा रहा है। अधिशासी अभियंता जितेंद्र नाथ ने जानकारी दी कि ठेकेदार को कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दे दिए गए हैं, ताकि दो माह में कार्य पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन


नई लाइन से मिलेंगे कनेक्शन, चोरी पर लगेगी लगाम
नई व्यवस्था के तहत अब 40 मीटर से अधिक दूरी पर भी कनेक्शन देने की सुविधा बन सकेगी। इससे करीब 500 उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन मिल सकेंगे, जिससे बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगी। पहले नियमों के चलते कई लोग कटिया डालकर बिजली इस्तेमाल कर रहे थे, जिससे विभाग को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें