फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चालक ने अचानक लगा दिया ब्रेक, ट्रैक्टर पर बैठी महिला गिरी, मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। चालक के अचानक ब्रेक लगा देने से ट्रैक्टर के बोनट पर बैठी महिला गिर गई। इससे बाद उसके ऊपर से ट्राली का पहिया चढ़ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला की मौत से बच्चे अनाथ हो गए।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी महिला सुमन (55) शनिवार को ट्रैक्टर की बोनट पर बैठकर खेत पर जा रही थी। तभी सड़क पर ब्रेकर आ जाने से चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे सुमन का संतुलन बिगड़ गया और वह बोनट से नीचे गिर गई। गिरने पर उसके ऊपर से ट्राली का पहिया निकल गया, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने उसे जिंदा समझ सीएचसी पहुंचाया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि तीन साल पहले उसके पति मुन्नीलाल ने फंदा लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद वह अपने छह बच्चों के साथ रहकर मजदूरी कर रही थी। महिला की मौत से बच्चे अनाथ हो गए हैं। बताया कि महिला के पांच बेटियां और एक लड़का है। जिसमें दो बेटियां सुनीता और शकुंतला की शादी हो चुकी है। उसकी मौत से बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजीव कुमार बैस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें