फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज लोभी दूल्हा नहीं लाया बरात

Wed, 26 Jun 2024 02:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगाकर जिस घर में मंगल गीत गाए जा रहे थे, एक फोन आते ही सब कुछ दुख में बदल गया। दहेज न मिलने पर दूल्हे व उसके परिजनों ने बरात लाने से इंकार कर दिया। बरात की तैयारियों में जुटे लड़की पक्ष के लोगों में मातम सा पसर गया। परिजनों ने मंगलवार को डीएम और एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी वर पक्ष पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एट थाना के कस्बा अंबेडकर नगर निवासी धनीराम की पुत्री की 23 तारीख को शादी थी। बेटी की शादी के लिए पिता ने अरमानों की दुनिया सजा रखी थी। वहीं, पिता दहेज लोभी वर पक्ष की मांगों को पूरा न कर सका तो दूल्हा व उसके परिजन बरात लेकर ही नहीं आए। कन्या पक्ष बरात आने के लिए अगवानी की तैयारी कर रहा था। तभी लड़की के पिता ने बरात के देर होने पर वर पक्ष के लोगों को फोन कर जानकारी करनी चाही तो पता चला कि दहेज में पचास हजार रुपये न मिलने पर वे बरात ही नहीं ला रहे हैं।
मंगलवार को दीक्षा पिता के साथ डीएम कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के बछौड़ा खिरक गांव निवासी तुलसी के साथ उसकी शादी 23 जून को होनी थी। पिता धनीराम उर्फ तुलसी शादी की तैयारियों में लगे थे। तभी बरात के न आने पर जब उन्होंने तुलसी से फोन पर जानकारी लेनी चाही तो तुलसी ने कहा कि टीका में उसे पचास हजार रुपये चाहिए। जब उसने इसका विरोध किया तो उसने बारात लाने से इंकार कर दिया। बताया कि आरोपी तुलसी पहले से ही शादीशुदा है, यह बात उसने अपने पिता तक से छुपाई है। साथ ही बरात न आने से उसकी समाज में बदनामी हुई है। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें