फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बेहतर कानून व्यवस्था में जिले का सीएम डैश बोर्ड में पांचवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बेहतर कानून व्यवस्था में प्रदेश भर की जारी हुई रैंकिंग में जिले ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। पिछले माह जिले को सातवां स्थान मिला था। दो पायदान आगे बढ़ने पर एसपी ने सभी को बधाई दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री डैशबोर्ड द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था संंबंधित पुलिस विभाग के कार्यों के प्रदर्शन के आधार पर प्रदेश स्तर पर प्रत्येक माह जनपदों की रैंकिंग जारी की जाती है। जुलाई माह में जारी की गई रैंकिंग में जिले ने पांचवां स्थान प्राप्त किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि सीएम डैशबोर्ड संबंधित कार्यों की स्वयं मॉनिटरिंग करते हुए सभी संबंधित को लगातार आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही पुलिस विभाग की विभिन्न पोर्टलों की प्रचलित सेवाओं में किए गए कार्य प्रदर्शन की समीक्षा कर रैंकिंग की जाती है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी सीओ थाना प्रभारियों व कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है कि प्रदेश में जिला पांचवें नंबर पर बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें