फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में जश्न के साथ नए साल का आगाज

Sat, 31 Dec 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
नए वर्ष को लेकर रेस्टोरेंट में होती तैयारियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नए वर्ष 2017 का आगाज शनिवार देर रात को होटलों और रेस्टोरेंट में पार्टी और मस्ती के बीच हुआ। शनिवार देर शाम जैसे ही अंधेरा हुआ शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट और होटलों की लाइटें जगमगाने लगीं। इस दौरान गिफ्ट की दुकानों पर युवाओं की भीड़ देखी गई। वहीं रात को बारह बजते ही लोगों ने अपने दोस्तों और परिवार के लोगाें को फोन और वाट्सएप के जरिए
विज्ञापन


नव वर्ष का बधाई संदेश भेजे। वर्ष 2017 के आगाज के पहले साल के अंतिम दिन देर रात तक शहर मस्ती में डूबा रहा। इस दौरान युवाओं में खासा जोश दिखाई दिया। शहर के सभी बड़े

होटलों और रेस्टोरेंट में टेबल बुक कर लिए गए। नया वर्ष मनाने के लिए लोग, महिलाएं व छोटे बच्चे भी रेस्टोरेंट पहुंचने लगे। कुछ लोगों ने अपने परिवार के लिए होटल के कमरे भी बुक करा रखे थे जहां उन्होंने छोटी छोटी पार्टियां की थीं। वहीं कुछ लोगों ने अपने घर पर पार्टी रखीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा देखा गया।
विज्ञापन


होटल रेस्टोरेंट में थी पूरी तैयारी
शहर के प्रमुख होटल जायसवाल टावर, सनराइज, रीजेंसी व श्रीहरि, गोविंदम समेत कई होटलों में नए वर्ष की जबरदस्त तैयारी की गई थी। देर रात तक होटलों में बुकिंग जारी रही। होटलों के ओर से इनके ग्राहकों के लिए कमरों में ही खाना सर्व करने पर खासा जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें