फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। डीएम प्रियंका निरंजन नेे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर कोविड टीकाकरण और आवश्यक सेवाओं का जायजा लिया। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा वैक्सीन लगाने का डॉक्टरों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम प्रियंका निरंजन अधिकारियों के साथ कस्बे के स्वास्थ्य केंद्र में पहुंची। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों से टीकाकरण की जानकारी ही। ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बताया कि 40 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
टीकाकरण कम होने पर डीएम ने स्वास्थ्य कर्मियों से कहा कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को जागरूक कर टीकाकरण कराया जाए। डाक्टरों को निर्देश दिए कि 45 वर्ष से ज्यादा उम्र वालों का टीकाकरण प्रतिदिन कराएं।
विज्ञापन

कम से कम 100 लोगों का प्रतिदिन टीकाकरण होना चाहिए। उन्होंने कोरोना की टेस्टिंग कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. उदय कुमार, इंस्पेक्टर आरके सिंह मौजूद रहे।
डीएम प्रियंका निरंजन ने हाईवे यमुना पुल के पास हाईवे अथारिटी की ओर से बनाए जा रहे रानी लक्ष्मीबाई पार्क का भी निरीक्षण किया। नगर पालिका को हाईवे पर दोनों पुलों के बीच चिह्नित जमीन पर झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा लगाने और उसी जगह को पार्क के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।
वह हाईवे अथारिटी की ओर से किए जा रहे निर्माण कार्य की ड्राइंग से संतुष्ट नहीं दिखीं। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे को निर्देश दिए कि जो ड्राइंग भेजी गई है, उसी के अनुसार इसका निर्माण पालिका की ओर से कराया जाए।
यहां खुली रेलिंगदार पार्क होना चाहिए। इस जगह को नए दुर्गा मंदिर गेट तक विकसित किया जाए। कहा कि नगर पालिका 50 लाख रुपये का प्रोजेक्ट बनाकर 15वें वित्त की धनराशि से यह कार्य कराए। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, ईओ सुशील कुमार दोहरे, इंस्पेक्टर आरके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें