फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर खराब, तीन फीडरों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। बिजलीघर में लगा 10 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब होने से इलाके में बिजली संकट पैदा हो गया। तीनों फीडरों की बिजली आपूर्ति होने के कारण क्षेत्र के 45 गांवों में अंधेरा छा गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति के लिए उरई मार्ग स्थित बिजलीघर पर 10 एमवी और नगर क्षेत्र के लिए 10 एमवी का ट्रांसफार्मर रखा हुआ। गुरुवार की शाम अचानक ग्रामीण क्षेत्र का 10 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के तीनों फीडर विश्व बैंक, कुसमरा और हरकौती की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण ग्राम गायर, अकोढ़ी दुबे, रूरा मल्लू, कुसमरा, खर्रा, कुंवरपुरा, दहगुवां, कुठौंदा बुजुर्ग, सारंगपुर, गूढा, उरगांव, हरदोई, हरकौती, पहाड़पुरा, सिहारी पडै़या, हरीपुरा, जगनेवा समेत लगभग 45 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में 24 घंटे से ज्यादा समय से बिजली गुल है। इस कारण बिजली उपकरण शोपीस बन गए हैं। इनवर्टर भी जवाब दे गए हैं। बिजली न आने से गांव के लोग परेशान हैं। उक्त संदर्भ में विद्युत उपखंड अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि डिमांड भेजी गई है। नया ट्रांसफार्मर आते ही बिजली आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें