फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अधिवक्ता पर रिपोर्ट लिखाए जाने के विरोध में जिला बार संघ ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। अधिवक्ता को सड़क दुर्घटना के मामले में फंसाए जाने व झूठी रिपोर्ट लिखे जाने के विरोध में जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

जिला बार संघ के पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के साथ बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी अधिवक्ता व जिला बार संघ के कनिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह 22 अप्रैल की शाम कार से अपनी ससुराल कोंच के चांदनी गांव से पत्नी व रिश्तेदार शिवम, अभिषेक के साथ उरई जा रहे थे। तभी रास्ते में बैरागढ़ मोड़ के पास एक अज्ञात बाइक सवार उसकी गाड़ी के सामने आ गया, जिसको बचाने के चक्कर में उसकी कार सड़क के किनारे गड्ढे में फंस गई। उसने गाड़ी निकलवाई और घर आ गया। उसी दिन कोंच रोड पर एक युवक सड़क दुर्घटना घायल में हो गया था।
गांव के कुछ लोगों ने षड्यंत्र कर अधिवक्ता के खिलाफ एट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी। अधिवक्ताओं ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान बार संघ के महासचिव पंकज खरे, कलक्ट्रेट प्रभारी इंद्रजीत सिंह आईजी, सुरेंद्र पाल, जयदेव सेन, अजहर अहमद, भावना, अंजना वर्मा, निर्दोष आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें