फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डीएम के पूछताछ करते ही शुरू हो गया स्टेशन का डीलक्स शौचालय

Tue, 07 Jan 2025 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर डीलक्स शौचालय का संचालन शुरू होने पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
उरई। रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में बने डीलक्स शौचालय का संचालन शुरू न होने पर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने रेलवे प्रशासन से जवाब तलब किया।
विज्ञापन

जिससे रेलवे प्रशासन में खलबली मच गई और सोमवार शाम डीलक्स शौचालय का संचालन शुरू हो गया।
एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर यात्रियों के लिए चालू कर दिया गया। बता दें कि उरई रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में डीलक्स शौचालय बनाया गया था। टेंडर न होने के कारण शौचालय संचालन का काम अटका था।
जबकि डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा भी इस मामले में 12 दिसंबर को निरीक्षण के दौरान शौचालय को संचालित करने के निर्देश स्टेशन अधीक्षक को दिए थे।
डीआरएम के निर्देश के बाद भी शौचालय का संचालन शुरू नहीं हुआ था। इस खबर को अमर उजाला ने दो जनवरी के अंक में प्रकाशित किया था।
खबर संज्ञान में लेकर डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने तत्काल टेंडर कराकर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए थे। उधर, डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी मामला संज्ञान में लेकर रेल प्रशासन को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है। पत्र मिलते ही रेल प्रशासन में खलबली मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक एसके खरे का कहना है कि डीलक्स शौचालय टेंडर न होने के कारण शुरू नहीं हो पा रहा था।
फिलहाल यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाकर डीलक्स शौचालय का संचालन शुरू कर दिया है। इस शौचालय का संचालन पे एंड यूज व्यवस्था पर होना है। जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नियमानुसार संचालन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें