फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
घायल महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई/मुहम्मदाबाद(जालौन)। बाइक से पत्नी व बेटे के साथ राठ जा रहे युवक को विपरीत दिशा से आ रही तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति व उनका दस वर्षीय पुत्र सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट न लगाने के कारण युवक के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल भिजवाया और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एट थाना के गांव पिरौना के पास इनोवा की टक्कर से बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


कोटरा थाना के गांव बरसार निवासी गुलाब राजपूत (40) पत्नी सरोज (35) अपने 10 वर्षीय पुत्र कप्तान सिंह के साथ बाइक से राठ जा रहे थे। शाम करीब 4 बजे जब उनकी बाइक डकोर थाना के गांव मुहाना स्थित बेतवा नदी के पुल पर पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही तेजरफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। गुलाब हेलमेट नहीं लगाए था लिहाजा उसके सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पत्नी व बेटा गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत की सूचना से घर में कोहराम मच गया है।
एट थाने के गांव पिंडारी में तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दंपति राजीव शांडिल्य (45) व उनकी पत्नी उमादेवी (40) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने कार को पकड़ लिया है। चालक मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें