फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्की के पट्टे में फंसकर बालिका की मौत

Sun, 11 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
चक्की का पट्टा जिसमें फंस कर बच्ची ने गंवाई जान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कस्बे के मालवीय नगर इलाके में चक्की के पट्टे में दुपट्टा फंस जाने से रविवार सुबह एक 12 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। इससे पूरा इलाका शोकाकुल हो उठा। बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ सुबह से ही खेल रही थी। इसी दौरान वह घर के अंदर जाने लगी तभी यह हादसा हो गया। कस्बे के मालवीय नगर में लालजी खान की आटा चक्की है। उसकी दो
विज्ञापन


बेटियां थीं। रविवार सुबह से दोनों बच्चियां बाहर खेल रहीं थीं। लगभग साढ़े दस बजे छोटी बेटी खुशनुमा बाहर से घर के अंदर की ओर जाने लगी। तभी उसका दुपट्टा चक्की के पट्टे में फंस गया और उसी के साथ खुशनुमा भी पट्टे में लिपट गई। ससे उसकी गर्दन कट गई और मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दुख का माहौल है। बताते

हैं कि खुशनुमा को दुपट्टा ओढ़ने का बहुत शौक था लेकिन आज वही शौक उसकी मौत का कारण बन गया। त्योहार से ठीक पहले परिवार में बच्ची की मौत से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें