फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की ठंड से मौत

Mon, 07 Jan 2019 11:36 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
विज्ञापन
विनोद की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम जाजेपुरा निवासी किसान विनोद सिंह (45) पुत्र नरेंद्र सिंह रविवार की रात खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे। रात में ठंड लग जाने से उनकी हालत बिगड़ गई। सुबह उनका छोटा पुत्र विवेक खेत पर पिता को चाय देने गया तो उसने खेत पर पहुंचकर कई आवाजें लगाईं, पर कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। इसके बाद खेत के आसपास देखा तो वह खेत किनारे बनी गूल के पास रजाई में लिपटे पड़े थे। इसकी सूचना पुत्र ने परिजनों को दी।

विज्ञापन


मौके पहुंचे घर लोगों ने उन्हें उठाकर माधौगढ़ अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत से घर में कोहराम मच गया। पत्नी सुनीता देवी ने बताया कि वह दो दिन से खेतों में पानी लगा रहे थे। मृतक के दो पुत्र व पुत्रियां है। मृतक के पास मात्र तीन बीघा जमीन थी उसी से अपने परिवार का भरण पोषण करता था। तहसीलदार कर्मवीर सिंह ने बताया कि लेखपाल मनीष आर्या को मौके पर भेज दिया गया है। किसान के परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें