घर में झूले पर झूल रहे एक मासूम की झूले की रस्सी से फांसी लगने से मौत हो गई। परिजनाें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कदौरा थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर निवासी रामऔतार का 8 वर्षीय पुत्र छोटू मंगलवार की दोपहर घर में झूले पर झूल रहा था। परिजन काम में व्यस्त थे तभी वह झूले में गोल गोल घूम रहा था। इस दौरान अचानक झूले की रस्सी से उसके गले में
फांसी लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख घर में कोहराम मच गया। परिजनाें ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह का कहना है कि थाने पर कोई सूचना नहीं दी गई है। हादसा तो हुआ है।