फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी सिपाही की नहीं हो पाई गिरफ्तार न कुर्की

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी सिपाही जमानत मिलने के बाद से लगभग दो साल से फरार है। कोर्ट ने उसके खिलाफ कुर्की के आदेश दिया है। इसके बाद भी न तो आरोपी की गिरफ्तारी हुई न ही उसकी कुर्की की गई। इस पर कोर्ट ने एडीजी को भी पत्र भेजा है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तीन वर्ष पहले कोर्ट में वाद दायर किया था। इसमें बताया था कि वर्ष 2013 में झांसी के ग्राम वनगुंवा पोस्ट बरुवासागर हाल पता हजरतगंज लखनऊ निवासी सिपाही सुशील कुमार ने उसके साथ आर्य समाज मंदिर से शादी की थी। पांच मई 2022 को सिपाही ने उसकी सौतेली नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। उसके आ जाने से पर वह मौके से भाग गया था। इसके बाद उसने कोतवाली पहुंच कर शिकायत की लेकिन पुलिस ने उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
इसके बाद उसने एसपी से शिकायत की लेकिन इसके बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। इसके बाद उसने कोर्ट में वाद दायर किया। कोर्ट ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए थे। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। 2023 से कोर्ट से जमानत मिलने बाद से आरोपी कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा है। कोर्ट ने कुर्की और गिरफ्तारी का आदेश दिया। आरोपी के जमानतगीरों के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दिए। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर कोर्ट ने इस मामले में एडीजी को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें