फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दर्जन बकायेदारों के कनेक्शन काटे

Tue, 15 Dec 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्व वसूली में फिसड्डी बिजली विभाग के अधिकारी अब हरकत में आ गए हैं। मंगलवार को विभाग द्वारा शहर में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब चार दर्जन बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इसके साथ ही दर्जनों बकायेदारों से सवा लाख रुपये वसूली भी की गई।
विज्ञापन



 लगभग तीन दर्जन घरों में नए बिजली मीटर लगाए गए। राजस्व वसूली में बिजली विभाग लगातार पिछड़ता जा रहा है। इसका कारण यह है कि विभागीय अधिकारी वसूली को लेकर ज्यादा गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। बीते दिनों अमर उजाला ने कम राजस्व वसूली की खबरें लगातार प्रकाशित कीं।


 इसके बाद बिजली विभाग के अधिकारी हरकत में आ गए। मंगलवार को बिजली विभाग के जेई बीके चौधरी ने अपनी टीम के साथ शहर के मोहल्ला तिलक नगर में बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान लंबे समय से बिल जमा नहीं कर रहे 43 बकायेदारों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन



 वहीं बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग कर रहे 46 लोगों ने नए बिजली कनेक्शन लिए। इस अभियान से बकायेदारों में खलबली मच गई। दर्जनों बकायेदारों ने आनन फानन में बिल जमा करके अपने बिजली कनेक्शन कटने से बचाए। इससे टीम को एक लाख 21 हजार रुपये बकायेदारी वसूलने में सफलता भी मिली।


इसके अलावा 32 घरों में नए बिजली के मीटर भी लगाए गए। जेई बीके चौधरी ने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। बिजली बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। अगर इसके बाद वह बकायेदारी जमा किए बगैर फिर से कनेक्शन जुड़वाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें