फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कांग्रेस अपने बूते पर लड़ेगी विस चुनाव’

Fri, 22 Jan 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव अपने बूते और पूरी ताकत के साथ लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस नेतृत्व यूपी में महागठबंधन की स्थिति में कांग्रेस के भी उसमें शामिल होने के सभी विकल्प खोले हुए है।
विज्ञापन



वह गुरुवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।उन्होंने कहा कि यूपी में गठबंधन के सवाल पर कहा कि पार्टी अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी फरवरी माह में विधानसभा के प्रत्याशियों के लिए कमोवेश दो सौ टिकटों की घोषणा कर सकती है।


इसका फायदा यह होगा कि उन प्रत्याशियों को जनता के बीच जाकर काम करने का भरपूर मौका मिल सकेगा। इसके लिए पीसीसी की बैठक में उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री के समक्ष अपना सुझाव रखा था जिसे मान लिया गया है और प्रदेश में प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि केंद्र की पिछली यूपीए सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत 4 हजार 300 करोड़ रुपये दिए थेे ताकि यूपी की बदहाली दूर हो सके। लेकिन राज्य सरकार ने उस पैसे का दुरुपयोग किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें