श्री रामजानकी मंदिर समिति के तत्वाधान में श्री रामजानकी मंदिर में
दीपावली के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी बुंदेलखंड दीवारी प्रतियोगिता एवं मेला
का चार दिवसीय प्रोग्राम सोमवार से शुरू हुआ। पहले दिन आयोजन का शुभारंभ
मुख्य अतिथि बीरपाल दादी ने फीता काट कर किया।
दीपावली के उपलक्ष्य में
गांव मुहम्मदाबाद में बुंदेलखंड दिवारी प्रतियोगिता के चार दिवसीय
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वीरपाल दादी ने किया। इस मौके पर
उन्होंने कहा कि इस तरह के सामूहिक कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को जीवित
रखते हैं। समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम होते रहना चाहिए। दिन के कार्यक्रमों
के बाद रात में रंगारंग प्रस्तुतिका भी प्रोग्राम रखा गया है।
कार्यक्रम
में संरक्षक श्री श्री 1008 महंत रामकिशोर दास जी महाराज, बड़ा स्थान कालपी
की उपस्थिति प्रमुख रही। वहीं गांव मुहम्मदाबाद की टीम के कप्तान धनीराम
अहिरवार के साथ खिलाड़ी भारत, भानू, तिलक आदि ने दीवारी नृत्य का प्रदर्शन
किया। निर्णायक की भूमिका रामदास राजपूत एवं ओमप्रकाश ने निभाई तथा टीम को
प्रदर्शन के अनुसार अंक प्रदान किये गये।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष अशोक
राजपूत, उपाध्यक्ष उमेशचंद्र उपाध्याय व कोषाध्यक्ष अनिल कुमार राजपूत के
सदस्य भारत राजपूत, वीपी सिंह, उत्तम, ज्ञान सिंह, मधुर, जयहिन्द, कौशल,
राजकुमार मुखिया ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभाली। तो वहीं कार्यक्रम का
संचालन बिहारी मास्टर, कृष्ण दत्त तिवारी व राधेश्याम बापू ने किया।