ग्राम पंचायत चुनाव के द्वितीय चरण के लिए ग्राम प्रधान पद के लिए सोमवार
को 80 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 6 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस
लिए। इसके अलावा प्रधान पद के तीन तथा सदस्य के 103 नामांकन पत्र निरस्त
किए गए। अब ब्लॉक क्षेत्र में प्रधान पद के लिए 487 तथा ग्राम पंचायत सदस्य
पद के लिए 319 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। वहीं ब्लॉक
क्षेत्र में
ग्राम प्रधान के पद पर चुनाव मैदान में उतरी अधिकांश महिला उम्मीदवारों ने
अपने चुनाव चिन्ह घूंघट की ओट लिए। जालौन ब्लॉक में दूसरे चरण में पंचायत
चुनाव होना है। इसके लिए दो दिन पूर्व प्रधान के 62 पदों के लिए 570 तथा
742 ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए 421 प्रत्याशियों पर्चे भरे थे। दो दिन
तक जांच के उपरांत नामांकन पत्रों में विभिन्न कमियों
के चलते ग्राम
प्रधान पद के 3 तथा ग्राम पंचायत सदस्य पद के 103 नामांकन पत्र निरस्त किए
गए। वहीं, सोमवार को नामांकन वापसी के दिन ग्राम प्रधान पद के 80 तथा ग्राम
पंचायत सदस्य पद के 6 उम्मीदवारों ने अपने नाम वापस ले लिए।
अब चुनाव
मैदान में ब्लॉक क्षेत्र के 62 ग्राम प्रधान के पदों पर 487 उम्मीदवार तथा
ग्राम पंचायत सदस्य के 742 पदों पर मात्र 319 उम्मीदवार ही भाग्य आजमाऐंगे।
वहीं, इनमें से ग्राम पंचायत मांडरी से प्रधान पद के लिए निर्विरोध
उम्मीदवार चुन लिया गया है। इसके साथ ही बचे सभी प्रत्याशियों को सोमवार को
ही चुनाव चिन्ह भी वितरित किए गए।