माधौगढ़। डॉ. भीमराव आंबेडकर नगर विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। समारोह में इंटरमीडिएट व हाईस्कूल स्तर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को साइकिल, शील्ड व मेडल दिए गए।
इंटरमीडिएट 89.60 प्रतिशत अंक पाने वाली सौम्या सिंह व हाईस्कूल में 95 फीसदी अंक पाने वाली पायल सिंह, सीबीएसई में 87 फीसदी अंक पाने वाले आशीष कुमार को सम्मानित किया गया। साइकिल वितरण का कार्य समिति के संरक्षक डॉ. श्रीराम दिवाकर ने किया। उन्होंने शिक्षा की महत्ता डाला। पूर्व कैबिनेट मंत्री चैनसुख भारती, लखनऊ से आए जिला अभियंता केके भास्कर, सपा जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर, ब्लॉक प्रमुख मोहित दोहरे, जिला पंचायत सदस्य अतर सिंह पाल, रमाकांत दोहरे, मनोज कुमार गौतम, तुलाराम निषाद, अमित कुमार, हिमांशी सिंह ने विचार रखे। प्रभुदयाल भाटिया, मंजीत सिंह,विनोद कुमार, अमित, रमेश बाबू, प्रदीप पिप्पल (अध्यक्ष आदि रहे। संचालन चंद्रशेखर भारती, चंद्रप्रकाश ने किया।