फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने काम में खामियां देख बीएलओ को फटकारा

विज्ञापन
कोच में पोलिंग बूथ का निरीक्षण करते मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कोंच। मंडलायुक्त झांसी सुभाषचंद्र शर्मा ने रविवार को जिले की उरई व कोंच तहसील में पोलिंग बूथों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने उरई तहसील में महिला मतदाताओं को बढ़ाने के निर्देश दिए तो कोंच में बीएलओ के काम में तमाम खामियां मिलने पर फटकार लगाकर कार्यशैली सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

झांसी मंडल कमिश्नर सुभाषचंद्र शर्मा का बतौर रोल ऑब्जर्वर रविवार को जनपद दौरा था, जो कोंच तहसील से शुरू हुआ। उन्होंने नगरीय क्षेत्र के अलावा तमाम ग्रामीण क्षेत्रों के भी बूथ का निरीक्षण किया। नगर में अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कालेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, प्राथमिक पाठशाला भगतसिंह नगर आदि का उन्होंने अवलोकन किया। अमरचंद्र महेश्वरी के बूथ संख्या 493 के बीएलओ ओमप्रकाश के प्रपत्र देखे, जिनमें तमाम त्रुटियां मिलीं, जिस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए ठीक से काम करने की हिदायत दी।
उन्होंने युवती अंचल अग्रवाल के प्रपत्र-6 पर पिता के हस्ताक्षर को अमान्य करार देते हुए अभियान के तहत घर में जाकर युवती के हस्ताक्षर कराने के निर्देश दिए। जब उन्होंने प्रपत्र-7 के बारे में पूछा तो बीएलओ बगलें झांकने लगे, जिस पर उन्होंने सुपरवाइजर व पदाभिहित अधिकारी को भी तलब कर लिया और उन्हें प्रपत्र पुरा पढ़ने के निर्देश देते हुए कहा कि वह एक घंटे बाद इस बाबत फोन पर पूछेंगे।
विज्ञापन

एक आवेदक के प्रपत्र पर हस्ताक्षर न होने पर उन्होंने बीएलओ को जब डांट लगाई तो बीएलओ बोला कि अभी वह व्यक्ति फिर आने को कह गया है। इस पर मंडलायुक्त ने कहा कि यहां बैठ कर ज्ञान न बांटें और अपना काम ठीक ढंग से करें। अमरचंद्र महेश्वरी इंटर कालेज बूथ उन्होंने लटकता बिजली का मीटर देख नाराजी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन में इस तरह की अव्यवस्था गलत है, इसे तत्काल ठीक कराया जाए। इसके बाद उन्होंने उरई तहसीलों के कई बूथों का निरीक्षण किया। इसमें प्राइमरी पाठशाला अकोढ़ी के निरीक्षण में उन्होंने महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान कोंच एसडीएम अशोक कुमार, उरई एसडीएम सतेन्द्र सिंह, तहसीलदार राजेश विश्वकर्मा, नायब तहसीलदार संजय, कोतवाली प्रभारी शैलेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। वहीं आटा में एसडीएम कालपी ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जाएजा लिया।
ककड़ी और हरा चना देख रुकवाई गाड़ी
कोंच। पोलिंग बूथों के निरीक्षण पर निकले मंडलायुक्त सुभाषचंद्र शर्मा की गाड़ी जब एसआरपी गेट के पास से गुजर रही थी तो उनकी नजर वहां लगी सब्जी भाजी की दुकानों पर गई जहां एक दुकान पर ककड़ी और हरे चने (बूंट) देख गाड़ी रुकवा दी। इस तरह गाड़ी रुकती देख साथ चल रहे अधिकारी सकते में आ गए और आनन फानन उन्होंने अपनी गाड़ियां रोक कर रुकने का कारण जानना चाहा तो बताया कि ककड़ी और बूंट लेने के लिए रुके हैं। कर्मचारी दौड़ कर दुकानों पर गए और अपेक्षित सामान खरीद कर मंडलायुक्त की गाड़ी में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें