प्रेस वार्ता करते प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी 6 नवंबर से झांसी से परिवर्तन रैली का आगाज करने जा रही है। बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह इस यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान प्रदेश मेें फैली अराजकता और लूट खसोट के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी जालौन में बीजेपी की कार्यकर्ता समीक्षा बैठक मेें बीजेपी प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने
दी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह गुर्जर के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में पाठक ने बताया कि सपा विकास रथ रैली निकाल रही है। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री अपने कार्यकाल की योजनाएं जनता को बता रहे हैं पर जनता को प्रदेश सरकार की करोड़ो रुपये से तैयार समाजवादी विकास रथ जो कुछ मीटर की दूरी ही तय कर सका की हकीकत नहीं
बताई जा रही है। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार कर रही है। कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तो जांच आयोग कमीशन का गठन कर पिछली सरकारों के कार्यों की जांच कराई जाएगी। बीजेपी परिवर्तन रैली के माध्यम से सपा सरकार के वायदों की हकीकत को भी उजागर करेगी। कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का
मुख्य एजेंडा विकास ही है। इस मौके पर जिला प्रभारी चंद्रभान राय, जिला अध्यक्ष उदयन पालीवाल, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गुर्जर, प्रदीप सहाव, रामेंद्र सिंह बना जी, सोनू चौहान, गौरव गुर्जर, नीरज श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।