फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जालौन देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी

Fri, 11 Jul 2025 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। श्रद्धालुओं की कार अनियंत्रित होकर सूखे तालाब में गिर गई। इससे एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य सवार बाल-बाल बच गए। पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाते हुए कार में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला।
विज्ञापन




जिला औरैया के दिबियापुर कस्बा निवासी आशीष मिश्रा परिवार के साथ कार से गुरुवार सुबह कुठौंद क्षेत्र थाना क्षेत्र के जालौन देवी माता मंदिर दर्शन करने आए थे। दर्शन करने के बाद सभी लोग कार से लौट रहे थे। कार जैसे ही जालौन-औरैया स्टेट हाईवे स्थित इटहा कालपी गांव के पास पहुंची कि चालक का संतुलन बिगड़ गया। कार अनियंत्रित होकर सूखे तालाब में जा गिरी। घटना से कार में सवार लोगों में चीखपुकार मच गई।

राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और सभी को बाहर निकाला। इसमें कार सवार तेज मिश्रा (11) को गंभीर चोटें आईं, जबकि कार में सवार सभी पांचों लोग बाल-बाल बच गए। मौजूद लोगों ने बताया कि कार की तेज रफ्तार होने के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थाना प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि कार के पलटने से एक बालक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें