फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से चुनाव हुए तो बिहार में होगी विपक्ष की जीत : टिकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बिहार में अगर ईमानदारी से चुनाव हुए तो विपक्ष सत्ता पक्ष को हरा देगा। गुरुवार को यह बात एक निजी कार्यक्रम में आए भाकियू (टिकैत गुट) नेता राकेश टिकैत ने कही है। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा में मुस्लिम समाज को टारगेट किया जाता है। सरकार को नॉनवेज से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन मुस्लिम समाज से है।
विज्ञापन

शहर के झांसी रोड स्थित एक विवाहघर में किसान नेता राजवीर सिंह जादौन की बेटी की रिंग सेरेमनी में आए किसान नेता राकेश टिकैत पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाषा के नाम पर राजनीति कर रही है। यह देश बर्दाश्त नहीं करेगा। खासकर हिंदी भाषा क्षेत्र में अगर लोगों को परेशान किया जाता है तो पूरे देश सिस्टम के खिलाफ हो जाता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिले में मूंग के खरीद केंद्र इसलिए देरी से खोले गए हैं कि व्यापारियों को इसका सीधा लाभ हो।
उन्होंने कहा कि पैदावारी के कुछ ही दिनों में किसान अपने अनाज को बेचने लगता है। इसका सीधा लाभ व्यापारी उठा रहे हैं। उन्होंने बिहार चुनाव को लेकर कहा कि अगर ईमानदारी से चुनाव किए जाएं, तो विपक्ष को जीतने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कांवड़ यात्रा को लेकर कहा कि सरकार को नॉनवेज से नहीं केवल मुस्लिम समाज से समस्या है। कांवड़ में मुस्लिम को टारगेट किया जाता है। इस दौरान बलराम लंबरदार, द्विजेंद्र निरंजन, दिनेश गौर, राजू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें