फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: जिले में चार सौ क्यूसेक की गति से चलेंगी नहरें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में नहरें ओवरफ्लो होने की लगातार घटनाओं को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। नहरों में पानी का वेग चार सौ क्यूसेक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब 500 बीघे से अधिक फसलें जलमग्न हो गईं हैं। जब यह मामला डीएम राजेश कुमार पांडेय के संज्ञान में आया तो उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली तो पता चला कि नहरें 12 क्यूसेक के हिसाब से चलाईं जा रही हैं। पानी की कम खपत थी, वहां ही नहरें ओवरफ्लो हुईं हैं। इस पर डीएम ने निर्देश दिए कि नहरों का संचालन 400 क्यूसेक की गति से किया जाए। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी मिल सके और ओवरफ्लो की समस्या से भी निजात मिले। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें