फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घंटों का अभियान मिनटों में सिमटा, फोटो खिंचाई और पूरी हो गई कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका द्वारा बुधवार को प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग के खिलाफ अभियान चलाया गया, लेकिन यह अभियान औपचारिकता में सिमट कर रह गया। पालिका की टीम ने कुछ दुकानों पर पहुंचकर महज 400 ग्राम पॉलिथीन जब्त की और दो दुकानदारों पर 2000 रुपये जुर्माना लगाकर कार्रवाई पूरी कर दी। जानकारी के अनुसार, शाम करीब साढ़े पांच बजे पालिका की 7-8 कर्मचारियों की टीम ने नगर पालिका से महज 50 मीटर दूर कुछ दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। अभियान की शुरुआत तो बड़े उत्साह से हुई, लेकिन कुछ ही मिनटों में यह बैनर टांगकर और फोटो खिंचवाकर खत्म कर दिया गया। स्थानीय दुकानदारों और आम लोगों को इस अभियान की भनक तक नहीं लगी। न तो पॉलिथीन से होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई और न ही जागरूकता के कोई उपाय किए गए।
विज्ञापन

टीम ने कुछ छोटे दुकानदारों से पॉलिथीन के थैले जब्त किए और दो बड़े व्यापारियों पर जुर्माना लगाया, फिर अधिकारियों ने फोटो खिंचवाई और अभियान की औपचारिक रिपोर्ट तैयार कर ली। शासन द्वारा नगर निकायों को निर्देश दिए गए हैं कि संघन अभियान चलाकर पॉलिथीन उपयोग पर कड़ाई करें, दुकानदारों को जागरूक करें, बैठकें आयोजित करें और नियमित निगरानी करें।
लेकिन पालिका का यह अभियान जिम्मेदारी की बजाय खानापूरी नजर आया। इस दौरान अभियान में कर अधीक्षक गणेश प्रसाद, कर निरीक्षक धर्मेंद्र, राहुल, कामला, विजय, अजय और जीतेंद्र शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें