फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: खंभे पर झुलता केबल उलझा, खंभा टूटने से आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। खंभे पर लंबे समय से लटक रहा केबल मंगलवार को गुजर रहे एक वाहन में उलझ गया। इससे खंभा टूटकर सड़क पर गिर और आवागमन बाधित हो गया। बिजली निगम की टीम ने खंभा बदलने काम शुरू कर दिया है। इस कारण कई घंटे बिजली सप्लाई बंद रही।
विज्ञापन

कस्बे में जगह-जगह खंभों या सड़क पर प्राइवेट कंपनियों की केबल झूल रहे हैं जो हादसे को दावत दे रहे हैं। मंगलवार की शाम कस्बे के तिलक नगर नरिया इलाके में अज्ञात वाहन से खंभे के पार झूलते केबल उलझ गए। इससे खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया और आवागमन बाधित हो गया। लोग पैदल ही निकल सके। वाहनों को रूट बदलकर आना-जाना पड़ा। इलाकाई लोगों ने बिजली निगम को सूचना दी तब कहीं जाकर सप्लाई बंद कराई गई।
कुछ देर बाद बिजली निगम के कर्मचारी व जेई अमन पांडेय मौके पर पहुंचे और खंभा बदलवाने में लग गए। इसके चलते कई घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। जेई ने बताया कि मामले की जानकारी की जा रही है कि किसकी केबल उलझने से खंभा टूटा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि केबल काफी समय से लटक रहा था। किसी ने ध्यान नहीं दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर विभागीय कर्मचारी मौके पर पहुंचे और खंभे को हटवाकर यातायात चालू कराया गया।
विज्ञापन



मरम्मत के काम के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी
एट। बिजली मरम्मत के काम के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एसडीओ रतन लाल चौहान ने बताया कि 400 केवी लाइन में सोमई के पास मरम्मत का काम किया जाना है। इसके चलते विद्युत उपकेंद्र एट से निर्गत 11 केवी बड़ागांव को जाने वाली 11000 की विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन आठ दिसंबर तक रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बाधित रहेगी। इससे सोमई, गिरथान, कैथेरी, भुआ, बड़ागांव समेत करीब 10 गांवों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जेई निशांत शर्मा ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया कि विद्युत से संबंधित कार्य प्रतिदिन समय रहते कर लें। (संवाद)



बकायेदारों को दी ओटीएस योजना की जानकारी
जालौन। एसडीओ सूरज सोनी के नेतृत्व में ग्राम कुंवरपुरा और अकोढ़ी दुबे में आयोजित शिविर में ओटीएस योजना की जानकारी दी गई। कैंप के दौरान कुंवरपुरा में पूरन सिंह, पखत सिंह, मुरलीधर, यशोदा नंदन, सोनी देवी, विश्वनाथ, बलवंत सिंह, रामवती, सियारानी, श्रीराम, शिव कुमार, चेतराम व जगदीश ने योजना का लाभ लिया। अकोढ़ी दुबे में 14 उपभोक्ताओं ने योजना का लाभ लिया। बकायेदारों से लगभग डेढ लाख रुपये भी वसूले गए। इस मौके पर जेई नवीन कनोजिया, दीपक कुमार, राजेश, बलवीर,सौरभ सेंगर, केके कुशवाहा, संदीप आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें