फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ऑटो से भाग रहे दो शातिर गिरफ्तार, तमंचा, जेवर बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
एट। थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान ऑटो सवार दो शातिरों को पकड़कर चोरी की दो वारदातों का खुलासा किया है। बदमाशों के पास से तमंचा, नकदी, जेवरात व भारी मात्रा में कबाड़ बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार पांडे ने बताया कि चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि दो शातिर ऑटो में छिपकर कहीं जा रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने सोमई कट के पास घेराबंदी कर ऑटो को रोक लिया। तलाशी में शातिरों के पास से 315 बोर का तमंचा, दो अंगूठी, दो चूड़ी, चेन, तीन बैटरियां, करीब दो क्विंटल लोहे का कबाड़, 2130 रुपये तथा सीज की गई संदिग्ध ऑटो बरामद हुई।
पूछताछ में दोनों ने अलग-अलग स्थानों से चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार युवकों की पहचान लहारियापुरवा निवासी बबलू गुप्ता व कालपी के हरीगंज निवासी वसीम के रूप में हुई। दोनों ने बताया कि उन्होंने 16 फरवरी को भाजपा नेता कार्तिक त्रिपाठी के घर से लाखों के जेवरात चोरी कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बा एट निवासी सरफराज कबाड़ी के दुकान से भी उन्होंने चोरी की थी। पुलिस ने दोनों पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें