आटा। आटा थाना क्षेत्र के परासन गांव में मंगलवार चारपाई पर सो रहे वृद्ध को सांड़ों ने ठोकर मारते हुए नीचे गिराकर कुचल डाला। आवाज सुन दौड़े लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस जांच में जुटी है।
परासन गांव निवासी जगदीश सिंह (70) घर के बाहर चारपाई डालकर रात में सो रहे थे। पुत्र सुनील ने बताया कि इसी दौरान घर के पास ही दो सांड़ आपस में लड़ते हुए उनके दरवाजे के सामने आ गए। एक सांड़ ने चारपाई में ठोकर मारकर वृद्ध को गिरा दिया। जैसे ही वृद्ध नीचे गिरा तो दूसरे सांड़ ने उसे पैरों से रौंद दिया। किसान के चिल्लाने पर उसके वह, भाई पुष्पराज और शिवम घर के बाहर आए और सांड़ों को भगाया लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी। सुनील ने बताया कि पित खेती कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।