फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी खरीदने आए अधेड़ को सांड़ ने पटका, घायल

विज्ञापन
सांड़ के हमले से घायल अधेड़ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। शहर में राठ रोड स्थित सब्जी मंडी में सब्जी लेने जा रहे वृद्ध को अन्ना सांड़ ने सींग मारकर पटक दिया। जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने सांड़ को ललकार कर किसी तरह से भगाया। इसके बाद उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां खबर लिखे जाने तक वह बेहोश था।
विज्ञापन

शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में अन्ना घूम रहे सांड़ ने मंगलवार की दोपहर राठ रोड स्थित सब्जी मंडी जा रहे एक 55 वर्षीय अज्ञात अधेड़ को सींग मारकर पटक दिया। सड़क पर गिरने से अधेड़ गंभीर रुप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने अन्ना सांड़ को किसी तरह से भगाया।
इसके बाद मरणासन्न हालत में पड़े अधेड़ को आनन फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। डाक्टरों ने बताया अधेड़ के सिर में अधिक चोटें आने के कारण अभी होश नहीं आया। होश आने पर ही अधेड़ का नाम पता चलेगा।
विज्ञापन

सूचना के बाद भी अभी तक सांड़ नहीं पकड़ा गया
शहर के सब्जी मंडी के पास के दुकानदारों ने बताया कि यह सांड़ कई लोगों को घायल कर चुका है। लेकिन अभी तक नगर पालिका के द्वारा इस सांड़ को पकड़ने के कोई भी प्रयास शुरू नहीं किए है। इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें