कुठौंद। थाना क्षेत्र में नहर किनारे चार दिन से लापता टिकरी मुस्तिकल गांव के पूर्व प्रधान का शव मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कही है।
थाना क्षेत्र के नहर कोठी के पास बंबी में शनिवार की सुबह शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और उसकी शिनाख्त कराई। शिनाख्त सिरसा कलार थाना क्षेत्र के टिकरी मुस्तिकल गांव निवासी गोविंद सिंह ने अपने पिता देव सिंह (75) के रूप में की। बताया कि उनके पिता पूर्व प्रधान थे। वह शराब के आदी होने के चलते अक्सर बिना बताए घर से निकल जाते थे। वह चार दिन पहले घर से निकल गए थे, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल रहा था। सीओ शैलेंद्र बाजपेयी का कहना है कि जांच की जा रही है।