फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार दिन से लापता वृद्ध का शव तलैया में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चार दिन से लापता वृद्ध का शव जुगराजपुरा गांव के बाहर तलैया में पड़ा मिला। परिजनों ने आशंका जताई है कि शौच जाते समय पैर फिसलने से वृद्ध की मौत हुई होगी। उनको मिर्गी की भी बीमारी थी।
विज्ञापन

रेढ़र थाना क्षेत्र के जुगराजपुरा गांव निवासी मंशाराम (65) का शव सोमवार सुबह करीब छह बजे गांव के बाहर तलैया में पड़ा मिला। पुलिस को परिजनों ने बताया कि वह गांव में पत्नी मालती देवी के साथ रहते थे। पुत्र रवि कर्नाटक में मजदूरी करता है। शुक्रवार को वह पत्नी से कोंच जाने की बात कहकर निकले थे। जब वापस नहीं लौटे तो पत्नी ने उनकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। इस पर उन्होंने सोचा कि कहीं चले गए होंगे आ जाएंगे। सीओ राम सिंह का कहना है कि पैर फिसलने से वृद्ध की मौत होने की बात सामने आई है। परिजनों द्वारा वृद्ध को मिर्गी का दौरा पड़ने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें