फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 10 दिन से लापता बुजुर्ग का शव पुलिया में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। 10 दिन से लापता वृद्ध का शव मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर पुलिया में मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को निकलवाया। बेटे ने की शिनाख्त। परिजनों का कहना कि वृद्ध शराब के लती थे।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उरगांव निवासी विजय उर्फ ब्रजलाल (60) बीती नौ अगस्त से घर से जालौन जाने की बात कहकर निकले थे। शाम तक जब वह वापस नहीं पहुंचे तो उनकी तलाश शुरू की गई। बड़े बेटे मानवेंद्र ने पिता के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। मंगलवार की दोपहर गांव के बाहर बनी पुलिया के पानी में ग्रामीणों को एक शव दिखा। पुलिया में शव दिखने की जानकारी पुलिस को दी गई। सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेई व इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस की मौजूदगी में शव को निकालकर बेटों से शव की पहचान कराई गई। पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक शराब के नशे के लती थे। शराब पीने के बाद बेसुध हो जाते थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर के मुखिया की मौत के बाद बेटे मानवेंद्र, पुष्पेंद्र व पत्नी गुड्डी समेत पूरा परिवार दुखी है। सीओ शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक शराब के नशे के लती थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें