फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 27 गांवों के लोगों को फायदा, गोपालपुरा से कुरतला की बनने लगी सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। गोपालपुरा से कुरतला तक सड़क बनने लगी है। इससे 27 गांवों के बाशिंदों को फायदा होगा। शासन से 2.27 करोड़ रुपये बजट भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

गोपालपुरा से कुरतला तक तीन किमी का रास्ता कच्चा है। बारिश के दौरान क्षेत्र के लगभग 27 गांवों के ग्रामीणों गोपालपुरा बाजार आने-जाने में परेशान होती है। गांव के वाशिंदों ने बार चुनाव के दौरान वोट मांगने आए जनप्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की। तीन किमी के रास्ते में वन विभाग की जगह होने से सड़क नहीं बन सकी।
दूसरी बार भाजपा से चुनाव लड़ रहे मूलचंद निरंजन से ग्रामीणों ने सड़क बनवाने की मांग की। विधायक मूलचंद निरंजन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि विधायक बनने के बाद सड़क बनवा दी जाएगी। सात माह पहले 2.27 करोड़ रुपये की लागत से विधायक निधि से सड़क की धनराशि स्वीकृत के बाद विधायक ने भूमि पूजन कर दिया था।
विज्ञापन

तीन किमी सड़क पर गिट्टी डाल दी गई। गोपालपुरा से कुरतला तक के सड़क के बन जाने से रौरा, मानपुरा, अनघौरा, परावर, अतरौली, टिकुरी, छुटका की खोड़ सहित 27 गांवों के ग्रामीणों को गोपालपुरा स्थित बैंक, अस्पताल, सहकारी समिति, बाजार आने-जाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।


बोले ग्रामीण

फोटो 02- शैलेंद्र सिंह।
ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि गोपालपुरा से कुरतला तक सड़क के बन जाने से बीहड़ क्षेत्र के लोगों को आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। क्षेत्र के ग्रामीणों को बाजार के साथ साथ तहसील, ब्लाॅक कोतवाली तक आने जाने में परेशानी नहीं होगी।


फोटो 03- महावीर सिंह
ग्रामीण महावीर सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने कई मर्तबा जन प्रतिनिधियों से सड़क बनवाने की मांग की गई। किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया। आखिर कार दूसरी बार बने विधायक मूलचंद निरंजन ने विधायक निधि देकर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आवागमन की सुविधा देकर अच्छा काम किया है।
विज्ञापन





वर्जन

ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शासन को पत्र लिखा था। इस पर सड़क को मंजूरी मिल गई है। साथ ही बजट भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही सड़क का निर्माण पूरा हो जाएगा।

मूलचंद्र निरंजन, विधायक, माधौगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें